टेकेश्वर सिन्हा ने क्षेत्रवासियों को दी होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

कांकेर। भाजपा मंडल सरोना के अध्यक्ष टेकेश्वर सिन्हा ने समस्त क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली रंगों, उमंग और आपसी भाईचारे का पर्व है, जो समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश देता है।









उन्होंने कहा कि यह पावन त्योहार हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने और खुशियों को साझा करने की प्रेरणा देता है। श्री सिन्हा ने सभी नागरिकों से सुरक्षित एवं पर्यावरण के प्रति सजग रहकर होली मनाने की अपील की।

उन्होंने कामना की कि होली का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा क्षेत्र में शांति और विकास का वातावरण बना रहे।