भैरमगढ़ (बीजापुर)। जनपद उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार लेकाम ने होली पर्व के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली रंगों, उत्साह और आपसी भाईचारे का प्रतीक है, जो समाज में प्रेम और सद्भाव को मजबूत करता है।
उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करने की प्रेरणा देता है। जितेंद्र कुमार लेकाम ने सभी नागरिकों से शांति, सौहार्द और सुरक्षा के साथ होली मनाने की अपील की।
उन्होंने कामना की कि होली का यह पावन त्योहार सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा क्षेत्र में विकास और सामाजिक एकता निरंतर बनी रहे।
