पेंड्रा (गौरेला-पेंड्रा-मरवाही)। जनपद उपाध्यक्ष निशांत राजाशेखर तिवारी ने होली पर्व के अवसर पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली रंगों का ही नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का भी पर्व है।
उन्होंने कहा कि यह पावन त्योहार हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने का अवसर देता है। निशांत राजाशेखर तिवारी ने सभी नागरिकों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में, सुरक्षित एवं पर्यावरण के प्रति सजग रहकर होली मनाने की अपील की।
उन्होंने कामना की कि होली का यह रंगोत्सव सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए तथा क्षेत्र में निरंतर विकास और खुशहाली बनी रहे।
