समाज सेविका जयश्री सरकार ने दी होली की बधाई और शुभकामनाएँ

 

बिलासपुर। रंगों के पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर बिलासपुर की प्रसिद्ध समाज सेविका जयश्री सरकार ने समस्त क्षेत्रवासियों, प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली का पर्व हमारे भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा का प्रतीक है, जो समाज में प्रेम, भाईचारा और आपसी सद्भाव को मजबूत करता है।









जयश्री सरकार ने कहा कि होली का त्योहार हमें यह संदेश देता है कि हम अपने मन के सभी मतभेद, ईर्ष्या और द्वेष को त्यागकर एक-दूसरे के साथ मिलजुलकर खुशियाँ बाँटें। यह पर्व समाज में नई ऊर्जा, उमंग और सकारात्मकता लेकर आता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर गले मिलते हैं और रिश्तों में मिठास घोलते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है और होली जैसा पर्व हमें एकता, सद्भाव और सहयोग की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर उन्होंने सभी लोगों से सुरक्षित एवं पर्यावरण के अनुकूल तरीके से होली मनाने की अपील भी की।

जयश्री सरकार ने कामना की कि यह होली सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली के रंग भर दे तथा समाज में प्रेम और सद्भाव का वातावरण बना रहे। उन्होंने सभी नागरिकों को हर्षोल्लास के साथ होली मनाने की शुभकामनाएँ दीं।