राधा नायक द्वारा होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं


दोरनापाल। रंगों के पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष दोरनापाल एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुकमा श्रीमती राधा नायक ने क्षेत्रवासियों एवं समस्त जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।








उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने और समाज में सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है।

श्रीमती नायक ने कहा कि रंगों का यह त्यौहार सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं, युवाओं एवं नगरवासियों से आग्रह किया कि होली का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं और समाज में एकता एवं सद्भाव का संदेश फैलाएं।

उन्होंने क्षेत्र के विकास, सामाजिक उत्थान और महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराते हुए सभी नागरिकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

राधा नायक ने अंत में पुनः समस्त क्षेत्रवासियों को होली की ढेरों शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, नई उम्मीद और नई शुरुआत लेकर आए।