क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना
दंतेवाड़ा/बारसुर।
अध्यक्ष मंडल बारसुर, बैसुराम मंडावी ने होली के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है, जो समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करता है।
बैसुराम मंडावी ने कहा कि रंगों का यह त्योहार हमें सभी भेदभाव भुलाकर मिल-जुलकर रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कामना की कि होली का यह उत्सव सभी के जीवन में खुशियां, शांति और समृद्धि लेकर आए।
उन्होंने क्षेत्र के युवाओं से अपील की कि होली का पर्व शांति, सौहार्द और आपसी सम्मान के साथ मनाएं तथा सामाजिक एकता को और अधिक सुदृढ़ करें।
अंत में उन्होंने बारसुर एवं दंतेवाड़ा जिले सहित समस्त प्रदेशवासियों को सुरक्षित और आनंदमय होली मनाने की शुभकामनाएं
.jpg)


