वेल विशर फाउंडेशन द्वारा ब्रेनी बियर प्री-स्कूल में बच्चों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

 अकलतरा।

वेल विशर फाउंडेशन के तत्वावधान में ब्रेनी बियर प्री-स्कूल (रन बाय भगत सिंह पब्लिक स्कूल), अकलतरा में विद्यार्थियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विद्यालय के बच्चों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें स्वास्थ्य से संबंधित आवश्यक जानकारी और सुझाव दिए गए।











स्वास्थ्य जांच शिविर में उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों में डॉ. दयामणि साहू (मेडिकल ऑफिसर), डॉ. मंजु साहू (मेडिकल ऑफिसर), तीजा सिंह (MLT), अनीता साहू (ANM), पियूष सिंह दहिया (ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट), बबीता पाटले, रामकुमार यादव, केवसाहेब चिखाकर (RHO), भुवनेश्वर जोगी (RHO), विकास कौशिक (CHO), अंकु गोपाल (CHO) तथा डॉ. निधि श्रीवास्तव (डेंटिस्ट) शामिल रहे।

चिकित्सकों की टीम द्वारा बच्चों की आंखों, दांतों, वजन, ऊंचाई एवं सामान्य स्वास्थ्य की जांच की गई। साथ ही डॉक्टरों ने बच्चों को गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने के उपाय भी बताए।

कार्यक्रम में वेल विशर फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह, सचिव चिराग शर्मा, सदस्य दीपक साहू तथा विद्यालय के संचालक श्रीपाल सिंह बैस उपस्थित रहे। इस दौरान अध्यक्ष अविनाश सिंह एवं दीपक साहू ने बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के संचालक श्रीपाल सिंह बैस एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रीना सिंह बैस ने नेत्रदान करने का संकल्प लिया, जिसकी सभी उपस्थित लोगों ने सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।

कार्यक्रम का संचालन चिराग शर्मा ने किया तथा आभार प्रदर्शन श्रीपाल सिंह बैस द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की उपप्राचार्या अचला सिंह चंदेल, श्रीमती सुनीता सिंह, सुश्री मधुलता ध्रुवे, श्रीमती वाहिनी सिंह एवं समस्त विद्यालय स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रुचिका तिवारी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत लाभदायक होते हैं और भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।