हिंदी फिल्म “रामाई” की मुख्य अभिनेत्री प्रेरणा धाबर्डे जी, प्रतिभा और नारी शक्ति की मिसाल

 17/03/2026


रायपुर।

हिंदी फिल्म “रामाई” की मुख्य अभिनेत्री प्रेरणा धाबर्डे आज अपने अभिनय, आत्मविश्वास और सामाजिक सोच के कारण तेजी से पहचान बना रही हैं। फिल्म और मॉडलिंग की दुनिया में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है और अपनी मेहनत के दम पर देश-विदेश में भारत का नाम रोशन किया है।












प्रेरणा धाबर्डे ने ग्लैमर और फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले कई ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लिया और शानदार उपलब्धियाँ हासिल कीं। उन्होंने Mrs. India Global – Queen of Queens 2021 का खिताब जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर Mrs. Universe Central Pacific Asia 2022-23 और Mrs. Universe 2022-23 जैसे प्रतिष्ठित खिताब जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया। इन उपलब्धियों के कारण उन्हें ग्लोबल स्तर पर पहचान मिली और वे महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गईं।


फिल्म “रामाई” में मुख्य भूमिका निभाकर प्रेरणा धाबर्डे ने अभिनय के क्षेत्र में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। इस फिल्म में उनका किरदार समाज में नारी शक्ति, संघर्ष और आत्मसम्मान का संदेश देता है। उनके अभिनय की सराहना दर्शकों और फिल्म जगत से जुड़े लोगों द्वारा की जा रही है।


प्रेरणा धाबर्डे केवल फिल्म और फैशन की दुनिया तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण के कार्यों में भी सक्रिय रहती हैं। वे विभिन्न कार्यक्रमों और आयोजनों में महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनने का संदेश देती हैं। इसके साथ ही वे ग्रूमिंग और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट ट्रेनिंग के माध्यम से युवतियों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।

उनका मानना है कि हर महिला के भीतर असीम क्षमता होती है और अगर उसे सही अवसर और मार्गदर्शन मिले तो वह किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती है। इसी सोच के साथ प्रेरणा धाबर्डे लगातार समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य कर रही हैं।

आज प्रेरणा धाबर्डे एक सफल अभिनेत्री, ग्लोबल ब्यूटी क्वीन और प्रेरणादायक व्यक्तित्व के रूप में जानी जाती हैं। उनकी उपलब्धियाँ यह दर्शाती हैं कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के साथ कोई भी व्यक्ति अपने सपनों को साकार कर सकता है।


*TGB मीडिया प्रभारी अमित कुमार की खास रिपोर्ट*