छत्तीसगढ़ की पूर्व मिस यूनिवर्स व अकलतरा की अभिनेत्री पूजा टांडेकर को बिलासा अवार्ड से किया गया सम्मानित

 रिपोर्टर: राकेश कुमार साहू, जांजगीर-चांपा।

छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री में प्रतिभाओं को सम्मानित करने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। इसी परंपरा के तहत प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित बिलासा अवार्ड कार्यक्रम में इस वर्ष छत्तीसगढ़ की पूर्व मिस यूनिवर्स एवं जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा की रहने वाली अभिनेत्री पूजा टांडेकर को सम्मानित किया गया।










छत्तीसगढ़ में फिल्म इंडस्ट्री की स्थापना के बाद से कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न अवार्ड समारोह आयोजित किए जाते हैं। इनमें सबसे पहले स्मार्ट सिनेमा अवार्ड और उसके बाद बिलासा अवार्ड का आयोजन किया जाता है। बिलासपुर फिल्म संगठन द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित इस कार्यक्रम में फिल्म जगत की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मान दिया जाता है।

इसी क्रम में इस वर्ष आयोजित बिलासा अवार्ड समारोह में अभिनेत्री पूजा टांडेकर को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान हमारे रिपोर्टर राकेश कुमार साहू की अभिनेत्री से सौजन्य मुलाकात भी हुई, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री और उनके आगामी कार्यों को लेकर सामान्य चर्चा हुई।

अकलतरा की रहने वाली और रविदास समाज की गौरव कही जाने वाली पूजा टांडेकर की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

रिपोर्टर: राकेश कुमार साहू

जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़