कुरुद क्षेत्र के जनप्रिय जनप्रतिनिधि सतीश जैन ने समस्त क्षेत्रवासियों को होली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने का अवसर प्रदान करता है।
उन्होंने कहा कि रंगों का यह उत्सव सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। साथ ही क्षेत्रवासियों से अपील की कि होली का त्योहार आपसी सद्भाव, सौहार्द और सुरक्षित वातावरण में मनाएं तथा पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखें।
अंत में उन्होंने कामना की कि होली का यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उमंग और खुशहाली का संचार करे।

