हमें अत्यंत हर्ष और गर्व के साथ सूचित करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि शासकीय अग्रसेन महाविद्यालय, बिल्हा (जिला–बिलासपुर) के निम्नलिखित विद्यार्थियों का चयन ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी नेटबॉल प्रतियोगिता (भोपाल) के लिए हुआ है—
K
• कुनाल वर्मा – बी.कॉम. चतुर्थ सेमेस्टर
• लोरिक यादव – बी.कॉम. चतुर्थ सेमेस्टर
• हरिश राजपूत – बी.ए. प्रथम सेमेस्टर
• प्रतीक – बी.ए. तृतीय वर्ष
इन सभी खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, मेहनत और प्रतिभा के बल पर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सावित्री त्रिपाठी एवं क्रीड़ा अधिकारी डॉ. आलोक कुमार चौरसिया सहित समस्त महाविद्यालय परिवार ने सभी खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
