राकेश न्यूज़ एजेंसी, जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़)।
छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत के लिए एक खुशी की खबर है। महान छत्तीसगढ़ी पारिवारिक फिल्म “अंगार” का लोकार्पण आगामी 3 अप्रैल को किया जाएगा। यह फिल्म छत्तीसगढ़ के समस्त सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है।
इस फिल्म का निर्माण बास इंडिया फिल्म प्रोडक्शन हाउस, बिलासपुर के द्वारा किया गया है। फिल्म के निर्माता सुशील शर्मा हैं तथा निर्देशन हरीश नागदौनै ने किया है। फिल्म की कहानी जेपी विश्वकर्मा द्वारा लिखी गई है। वहीं फिल्म के गीत-संगीत डीपी विश्वकर्मा एवं ओम परमानंद वैष्णव ने तैयार किए हैं।
फिल्म में मुख्य कलाकार के रूप में सानिया कंबोज, सोनाली सहारे, गुलशन साहू, संतोष यादव, सुशील शर्मा, उपासना वैष्णव, ऊषा विश्वकर्मा, सरल सेन सहित कई कलाकारों ने अभिनय किया है।
फिल्म के निर्माता का कहना है कि “अंगार” एक पारिवारिक और सामाजिक विषय पर आधारित फिल्म है, जिसे मधुर गीत-संगीत और मनोरंजन से भरपूर तरीके से प्रस्तुत किया गया है। उन्हें उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों को जरूर पसंद आएगी।
बताते चलें कि फिल्म की हीरोइन सोनाली सहारे और सानिया कंबोज से हमारे संवाददाता राकेश कुमार साहू की पूर्व में उनकी फिल्मों के प्रमोशन के दौरान सौजन्य मुलाकात भी हो चुकी है, जिसकी तस्वीर भी साझा की जा रही है।
हमारे संवाददाता राकेश कुमार साहू ने बताया कि यह फिल्म लगभग 2019-20 में ही बनकर तैयार हो गई थी, लेकिन अब इसका प्रदर्शन किया जा रहा है। फिल्म के निर्माता द्वारा निर्णय लिया गया है कि 3 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के सभी सिनेमाघरों में इसे रिलीज किया जाएगा। वर्तमान में फिल्म का प्रमोशन जारी है।
फिल्म को लेकर सिनेमा प्रेमियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आएगी।
— राकेश न्यूज़ एजेंसी
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़


