छत्तीसगढ़ी सिनेमा प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। बहुप्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी फिल्म “मया देदे मयारू भाग–2” 10 अप्रैल 2026 से भव्य रूप से सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

 फिल्म अमन मूवी अलक राय प्रस्तुत के बैनर तले बनाई गई है। इसके निर्माता अलक राय हैं, जबकि फिल्म का निर्देशन प्रेम चंद्राकर और भूपेंद्र साहू ने किया है। फिल्म की कहानी, पटकथा, गीत और संगीत का जिम्मा भी प्रेम चंद्राकर और भूपेंद्र साहू ने संभाला है। वहीं फिल्म का साउंड डिजाइन भूपेंद्र साहू ने किया है और डीओपी दिलीप राय (कटक) हैं।










फिल्म के कार्यकारी निर्माता अमन राय और सह निर्माता डाली राय हैं। फिल्म में छत्तीसगढ़ी सिनेमा के कई चर्चित कलाकार अपनी दमदार भूमिका में नजर आएंगे, जिनमें मन कुरैशी, इशिका यादव, लक्षित झांझी, दीक्षा जायसवाल, सुरेश गोण्डाले, अंजलि चौहान, आरवी सिन्हा, विनय अंबस्ट, क्रांति दीक्षित, डॉ. अजय सहाय, पूनम गोस्वामी और सोमनाथ साहू शामिल हैं।

फिल्म के प्रमोशन की जिम्मेदारी फिल्म प्रमोटर राकेश कुमार साहू संभाल रहे हैं। बताया जा रहा है कि “मया देदे मयारू 2” में प्रेम, परिवार और छत्तीसगढ़ी संस्कृति की खूबसूरत झलक देखने को मिलेगी, जो दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने का काम करेगी।

फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों और निर्माण टीम को उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी और छत्तीसगढ़ी सिनेमा में एक नया मुकाम हासिल करेगी।

राकेश न्यूज़ एजेंसी

जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़)