तेलम मंडल में हर्ष का माहौल: भीमसेन मंडावी बने कांग्रेस मंडल अध्यक्ष

 तेलम। कांग्रेस पार्टी द्वारा तेलम मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भीमसेन मंडावी जी को सौंपे जाने पर कार्यकर्ताओं एवं मंडलवासियों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। उनकी नियुक्ति को संगठन के प्रति निष्ठा, ईमानदारी, संघर्षशीलता एवं निरंतर जनसेवा का सम्मान बताया जा रहा है।






पार्टी कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया है कि भीमसेन मंडावी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी तेलम मंडल में नई ऊँचाइयों को छुएगी तथा आम जनता की आवाज को और अधिक मजबूती मिलेगी। स्थानीय कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके अनुभव और समर्पण से संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्राप्त होगी।

इस अवसर पर समस्त तेलम मंडलवासियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल कार्यकाल की कामना की है।