कांग्रेस चिल्हाटी मण्डल को मिला नया नेतृत्व , देवेंद्र पटेल बने मण्डल अध्यक्ष ,,,

चिल्हाटी। कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए देवेंद्र पटेल को कांग्रेस चिल्हाटी मण्डल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके मनोनयन पर चिल्हाटी मण्डल सहित क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष और उत्साह का माहौल है।


देवेंद्र पटेल की यह नियुक्ति उनकी वर्षों की निष्ठा, सतत संघर्ष, कर्मठता और संगठन के प्रति समर्पण का प्रतिफल मानी जा रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके नेतृत्व में मण्डल स्तर पर कांग्रेस को नई ऊर्जा, नई दिशा और संगठनात्मक मजबूती मिलेगी।

देवेंद्र पटेल ने सदैव जनहित, सामाजिक सरोकारों और संगठन की मजबूती को प्राथमिकता दी है। उनका सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान उन्हें एक आदर्श नेतृत्वकर्ता के रूप में स्थापित करता है। आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और संगठन को जमीनी स्तर तक सक्रिय रखने में उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही है।

नवनियुक्त अध्यक्ष के नेतृत्व में युवाओं को संगठन से जोड़ने, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव का लाभ लेने और कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने की अपेक्षा जताई जा रही है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके कार्यकाल में चिल्हाटी मण्डल कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त होगा।

इस अवसर पर मण्डलवासियों और कांग्रेसजनों ने देवेंद्र पटेल को बधाइयां देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की तथा ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और जनसेवा के दायित्व को सफलतापूर्वक निभाने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।