राजधानी रायपुर में 9 से 15 फरवरी तक श्रीमद भागवत कथा का भव्य आयोजन ,,,

रायपुर न्यूज़।  राजधानी रायपुर के स्वर्णभूमि विधानसभा रोड स्थित R-4 के पास एम्पली थिएटर में 9 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक श्रीमद भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन स्वर्णभूमि परिवार द्वारा किया जा रहा है।


इस पावन अवसर पर देश के सुप्रसिद्ध कथा वाचक, परमपूज्य सद्गुरु देव श्री आचार्य विष्णु प्रसाद दीक्षित के कृपा पात्र शिष्य, आचार्य श्री रमाकांत शर्मा (श्रीधाम मथुरा) श्रद्धालुओं को श्रीमद भागवत कथा का दिव्य रसपान कराएंगे।

कलश यात्रा :  09 फरवरी को दोपहर 02 बजे से ,,,

कार्यक्रम के सम्पर्क सूत्र —

आचार्य श्री रमाकांत शर्मा

📞 9927638648

इस आयोजन के संयोजक —

श्रीमती हेमलता बंसल

📞 7489270334

कथा का समय : 03 बजे से 07 बजे तक

आयोजकों ने बताया कि कथा का शुभारंभ श्री शिव मंदिर से कथा स्थल तक भव्य जुलूस के साथ किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

आयोजन समिति ने समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की है कि वे इस पावन श्रीमद भागवत कथा में सहभागी बनकर पुण्यलाभ प्राप्त करें।