सेंट जेवियर्स स्कूल अकलतरा में स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता शिविर वेल विशर फाउंडेशन ने 600 से अधिक विद्यार्थियों की निःशुल्क जांच कर दी महत्वपूर्ण सीख ,,,

अकलतरा (जांजगीर-चांपा)। वेल विशर फाउंडेशन द्वारा सेंट जेवियर्स स्कूल अकलतरा में भव्य स्वास्थ्य जांच एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों को स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक विषयों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई।


👥 प्रमुख अतिथि

मुख्य अतिथि – अमर सुल्तानिया (सचिव, हरि लीला ट्रस्ट जांजगीर)

अध्यक्षता – श्रीमती दीप्ति रोहित सारथी (अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद अकलतरा)

विशिष्ट अतिथि – पंकज शुक्ला (अध्यक्ष, जिला युवा कांग्रेस) , बिहारी लाल ताम्रकार (अध्यक्ष, सरस्वती शिशु मंदिर समिति) , केशव कौशिक (प्राचार्य, सरस्वती शिशु मंदिर अकलतरा) , डॉ. तिवारी (जांजगीर)

🏥 निःशुल्क स्वास्थ्य जांच

स्वास्थ्य विभाग अकलतरा की टीम द्वारा अलग-अलग विशेषज्ञों ने जांच की —

त्वचा एवं कुष्ठ रोग : जी.एल. चतुर्वेदानी, सुप्रिया घोष

नेत्र जांच : डी.आर. भारते, प्रितेश चंदेल

दंत जांच : निधि श्रीवास्तव, अनिता ओगरे

विद्यालय के 600 से अधिक विद्यार्थियों में बड़ी संख्या ने शिविर में भाग लेकर जांच व आवश्यक परामर्श प्राप्त किया।

🎓 बच्चों को दिए गए महत्वपूर्ण संदेश

कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया —

अमर सुल्तानिया – माता-पिता व गुरुजनों का सम्मान करने की सीख

पंकज शुक्ला – मन लगाकर पढ़ाई कर भविष्य उज्ज्वल बनाने का संदेश

बिहारी लाल ताम्रकार – नशामुक्ति पर प्रेरक वक्तव्य

केशव कौशिक – तनावमुक्त परीक्षा की तैयारी के उपाय

शिक्षिका वर्षा यादव – गुड टच एवं बैड टच पर जागरूकता

शिक्षिका प्रतीक्षा सिंह – मोबाइल के दुष्प्रभाव व सुरक्षित उपयोग

पूर्व सैनिक रोहित सारथी – करियर मार्गदर्शन

🇮🇳 शहीदों को श्रद्धांजलि

कार्यक्रम में पुलवामा हमले के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

पूर्व सैनिक रोहित सारथी एवं शहीद रुद्र प्रताप सिंह के परिजनों को शाल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट मौन रखकर नमन किया।

🏫 आयोजन एवं संचालन

संस्था परिचय – वीरेंद्र साहू

संचालन – अविनाश सिंह (अध्यक्ष, वेल विशर फाउंडेशन)

आभार – बिस्वजीत सिका (प्राचार्य, सेंट जेवियर्स स्कूल)

संबोधन – चिराग शर्मा (सचिव), मोहन सिंह कश्यप

विद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं, स्टाफ, अभिभावकों, नागरिकों एवं फाउंडेशन सदस्यों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ नैतिक शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने वाला सार्थक प्रयास साबित हुआ।