संविधान हमारा अभिमान, इसकी रक्षा हर नागरिक का कर्तव्य – त्रिलोक चंद्र श्रीवास , बेलतरा विधानसभा में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह

बेलतरा न्यूज़  /  बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बैमा नागोई में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में लोकप्रिय कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं मार्गदर्शक – जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 3, बिलासपुर उपस्थित रहे।


इस अवसर पर अपने संबोधन में त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा कि हमारा संविधान विश्व का सबसे बड़ा, लिखित एवं व्यापक संविधान है, जिसमें देश के समस्त नागरिकों के अधिकार, कर्तव्य और हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। संविधान केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि देश की आत्मा है। उन्होंने कहा कि संविधान हमारा अभिमान है और इसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी और कर्तव्य है।

उन्होंने आगे कहा कि जिन महापुरुषों के त्याग, संघर्ष और बलिदान से हमें स्वतंत्रता मिली और देश गणतंत्र बना, उनकी गाथा हर नागरिक को सदैव स्मरण रखनी चाहिए। लोकतंत्र और संविधान की मजबूती ही देश की एकता और अखंडता की आधारशिला है।


गणतंत्र दिवस समारोह में ग्राम सरपंच प्रति. फते लाल सूर्यवंशी, अशोक शास्त्री, उपसरपंच संजय पांडे, कांग्रेस नेता आयुष सिंह राज, कौशल श्रीवास्तव, लोकप्रकाश दिवाकर, सुरेश लश्कर, हेमलाल यादव, रामचंद्र यादव, सतीश श्रीवास, प्राचार्य कश्यप, माखन धुरी सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं, ग्रामीणजन एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए। सभी ने राष्ट्रध्वज को नमन कर संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post