गरियाबंद। गवर्नर
अवार्डी सहायक शिक्षक एवं समाजसेवी खोमन गुरुजी ने समस्त पालकों से अपील करते हुए कहा है कि वे अपने बच्चों का प्रवेश निकटतम शासकीय विद्यालय में कराएं और शासन द्वारा प्रदान की जा रही नि:शुल्क, संस्कारयुक्त एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का पूरा लाभ उठाएं।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द में नवीन शिक्षा सत्र हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। विद्यालय में बच्चों को बेहतर शिक्षा, अनुशासित वातावरण, नैतिक संस्कार तथा खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से सर्वांगीण विकास का अवसर प्रदान किया जाता है।
खोमन गुरुजी ने कहा कि शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक, गणवेश, मध्यान्ह भोजन, छात्रवृत्ति एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, जिससे हर वर्ग के बच्चों को बेहतर शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलता है।
उन्होंने पालकों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने बच्चों का प्रवेश प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द में कराएं और उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखें।
"बेहतर शिक्षा, श्रेष्ठ संस्कार और उज्ज्वल भविष्य की गारंटी के साथ — आइए, प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द में अपने बच्चों का प्रवेश कराएं।"
