बम्हनीडीह में गूंजा विकास और जनसमर्थन का स्वर, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के दौरे ने बढ़ाया चुनावी उत्साह भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा, डोर-टू-डोर जनसंपर्क और सेतखाम पूजा-अर्चना में उमड़ी भारी भीड़ अध्यक्ष प्रत्याशी रमेसर डनसेना एवं सभी 15 वार्डों के प्रत्याशियों के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब जिला मीडिया प्रभारी भानु प्रिया जायसवाल रहीं उपस्थित, कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने किया मंडल अध्यक्ष आशीष तिवारी सहित भाजपा पदाधिकारियों की रही सक्रिय भागीदारी TGB Media डायरेक्टर पुष्पा साहू की रिपोर्ट
जांजगीर-चांपा जिले के नगर पंचायत बम्हनीडीह में इन दिनों चुनावी सरगर्मियां चरम पर हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के दौरे ने पूरे क्षेत्र के राजनीतिक माहौल को और अधिक ऊर्जावान बना दिया। मंत्री जी के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। जगह-जगह फूल-मालाओं, आतिशबाजी और जयकारों के साथ उनका अभिनंदन किया गया, जिससे पूरा बम्हनीडीह भाजपा के रंग में रंगा नजर आया।
नगर पंचायत बम्हनीडीह चुनाव के अंतर्गत भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी रमेसर डनसेना एवं सभी 15 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा, कार्यकर्ता सम्मेलन और डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों को प्रचंड मतों से विजयी बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा सरकार विकास, सुशासन और जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।
अपने संबोधन में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ तेजी से विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार बनने से बम्हनीडीह क्षेत्र में शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार होगा। उन्होंने जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान कर क्षेत्र के विकास को गति देने की अपील की।
जनसभा में उमड़े भारी जनसैलाब को भाजपा की ऐतिहासिक जीत का संकेत बताते हुए मंत्री जी ने कहा कि नगरवासियों का उत्साह, विश्वास और अपार समर्थन भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में बम्हनीडीह को विकास का आदर्श नगर बनाया जाएगा।
दौरे के दौरान मंत्री जी ने वार्ड क्रमांक 6 एवं 7 सहित विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। उन्होंने महिलाओं, युवाओं, वरिष्ठजनों और व्यापारियों से मुलाकात कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन मांगा। जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों ने पुष्प वर्षा कर मंत्री जी का स्वागत किया और भाजपा के समर्थन में जमकर नारे लगाए।
इस अवसर पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने वार्ड क्रमांक-2 में परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास बाबा को स्मरण करते हुए सेतखाम में पूजा-अर्चना भी की। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराएं हमारी सबसे बड़ी पहचान हैं। धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री अनुराग सिंह देव, सांसद कमलेश जांगड़े, विधायक धरसींवा पद्मश्री अनुज शर्मा, जिला प्रभारी मनोज शर्मा, जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, जिला सहकारी बैंक बिलासपुर के उपाध्यक्ष रजनीसत्तु साहू, संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव, जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपती कीर्तन चंद्रा, सत्यलता आनंद मिरी, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, जिला मीडिया प्रभारी भानु प्रिया जायसवाल, मंडल अध्यक्ष आशीष तिवारी, भाजपा पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण, कार्यकर्ता साथी एवं नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। “विकास का कमल खिलाना है” और “भाजपा फिर से लाना है” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। युवा कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर भाजपा के पक्ष में माहौल तैयार किया, वहीं महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली बना दिया।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का यह दौरा नगर पंचायत चुनाव में भाजपा के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। उनके जनसंपर्क अभियान और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद ने संगठन को नई मजबूती प्रदान की है। स्थानीय जनता में भाजपा सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को लेकर सकारात्मक माहौल दिखाई दे रहा है।
बम्हनीडीह में आयोजित इस विशाल राजनीतिक कार्यक्रम ने यह स्पष्ट कर दिया है कि नगर पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुकी है। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के दौरे ने न केवल कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया बल्कि आम जनता के बीच भाजपा की पकड़ को भी मजबूत करने का कार्य किया है। आने वाले दिनों में चुनावी माहौल और अधिक गर्माने की संभावना जताई जा रही है।





