गुड फ्राइडे के अवसर पर डॉ. गौतम सिंह पैकरा ने दी शुभकामनाएं

कोरिया, छत्तीसगढ़।

जिले के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. गौतम सिंह पैकरा ने गुड फ्राइडे के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।







उन्होंने अपने संदेश में कहा कि गुड फ्राइडे हमें प्रेम, त्याग और मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण संदेश देता है। यह दिन हमें सिखाता है कि हमें अपने जीवन में शांति, करुणा और भाईचारे को अपनाना चाहिए।

डॉ. पैकरा ने आगे कहा कि प्रभु यीशु मसीह का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

अंत में उन्होंने सभी नागरिकों के सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में खुशियां और शांति लेकर आए।

Post a Comment

Previous Post Next Post