राजधानी रायपुर में इस साल बनेंगे 4 फ्लाईओवर्स शहर का व्यस्त यातायात होगा तेज और सुव्यवस्थित

 

राजधानी रायपुर में इस साल 4 फ्लाईओवर्स के निर्माण कार्य शुरू होंगे। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने चारों परियोजनाओं के लिए कुल 360 करोड़ 35 लाख 93 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं।

कहां-कहां बनेंगे फ्लाईओवर्स





जी.ई. रोड पर गुरू तेज बहादुर उद्यान से तेलीबांधा के नेताजी सुभाष चौक तक फ्लाईओवर के लिए 172 करोड़ 86 लाख 28 हजार रुपये मंजूर किए गए हैं।

रिंग रोड क्रमांक-2 के सोनडोंगरी चौक पर ओवरपास के लिए 43 करोड़ 89 लाख 17 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

वी.आई.पी. रोड के फुंडहर चौक में ओवरपास के निर्माण के लिए 56 करोड़ 7 लाख 35 हजार रुपये मंजूर किए गए हैं।

अटल पथ एक्सप्रेस-वे पर फुंडहर चौक में ग्रेड सेपरेटर के लिए 87 करोड़ 53 लाख 13 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

क्या बोले उप मुख्यमंत्री अरुण साव

राज्य शासन रायपुर में यातायात को तेज, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। इन परियोजनाओं से ट्रैफिक जाम में कमी आएगी और लोगों की आवाजाही अधिक आसान होगी।