विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले राजकुमार सतनामी का 30 जनवरी को सरगांव–पथरिया में भव्य स्वागत समारोह ,,,,

रायपुर न्यूज़ / छत्तीसगढ़ के युवा सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार सतनामी ने समाजसेवा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। यह सम्मान उन्हें अत्यंत सीमित संसाधनों में निरंतर समाजहित में किए गए कार्यों और संघर्षपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया गया। इस उपलब्धि से उन्होंने न केवल अपने गांव और प्रदेश, बल्कि पूरे देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।


विश्व रिकॉर्ड दर्ज होने के बाद 30 जनवरी को सुबह 11 बजे सरगांव स्थित पथरिया मोड़ में राजकुमार सतनामी के गमन पर डीजे के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात पथरिया में पंथी नृत्य के साथ नगर भ्रमण कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें सतनामी समाज सहित सभी धर्मों के लोग शामिल होंगे।

राजकुमार सतनामी मूल रूप से ग्राम पंचायत चंदली, थाना पथरिया, जिला मुंगेली के निवासी हैं और वर्तमान में रायपुर में निवासरत हैं। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा है। आर्थिक अभावों के बावजूद उन्होंने पढ़ाई के साथ मजदूरी और बर्फ बेचने जैसे कार्य कर शिक्षा जारी रखी। सामाजिक चेतना के साथ वर्ष 2015 से उन्होंने गांव की सड़क, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं को लेकर आंदोलन की शुरुआत की।

कम उम्र में ही उन्हें कई सामाजिक दायित्व सौंपे गए। 21 वर्ष की आयु में वे छत्तीसगढ़ प्रदेश सतनामी समाज के जिला अध्यक्ष बने, इसके बाद प्रदेश प्रवक्ता और महासचिव (आईटी सेल) की जिम्मेदारी निभाई। 23 वर्ष की उम्र में अनुसूचित जाति उत्थान संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए। वे मानव अधिकार एंटी करप्शन सिटी फाउंडेशन के मीडिया विभाग में भी प्रदेश अध्यक्ष हैं।

राजकुमार सतनामी को केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के हाथों सामाजिक योद्धा सम्मान सहित तीन राष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं। 24 जनवरी को नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में उनका नाम आधिकारिक रूप से लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। और लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड टीम ने प्रमाण पत्र, मोमेंटो, मेडल दिया गया। राजकुमार सतनामी के दिल्ली आपसी होने के उपरांत समाज के लोग एकजुट होकर 30 जनवरी को स्वागत करेंगे।

इस उपलब्धि पर विभिन्न समाजों और राजनीतिक दलों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। राजकुमार सतनामी ने कहा कि यह सम्मान पूरे समाज के सहयोग और विश्वास का परिणाम है, जिसके लिए वे सभी के प्रति कृतज्ञ हैं। इस कार्यक्रम के रूपरेखा और जानकारी नरेंद्र सतनामी , पंडित शिव सतनामी और योगेश सतनामी ने दी है।