महान छत्तीसगढ़ी पारिवारिक फिल्म ‘माया देदे मायारू भाग-2’ का ट्रेलर 20 मार्च को होगा लॉन्च

 राकेश न्यूज़ एजेंसी, जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़)।

छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। बहुप्रतीक्षित और चर्चित पारिवारिक फिल्म ‘माया देदे मायारू भाग-2’ का ट्रेलर 20 मार्च को प्रातः 7:00 बजे आधिकारिक रूप से लॉन्च किया जाएगा। इस संबंध में फिल्म निर्माताओं द्वारा आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।













फिल्म के निर्माता ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेलर को निर्धारित समय पर संबंधित यूट्यूब चैनल के माध्यम से दर्शकों के लिए जारी किया जाएगा। फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्साह देखा जा रहा है, ऐसे में ट्रेलर लॉन्च का इंतजार और भी खास बन गया है।

इस फिल्म में छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत के जाने-माने कलाकार जैसे इशिका यादव, दीक्षा जायसवाल, मन कुरैशी, पूनम गोस्वामी सहित अन्य कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। सभी कलाकारों ने फिल्म में अपनी दमदार अभिनय से पारिवारिक कहानी को जीवंत बनाने का प्रयास किया है।

फिल्म का निर्माण अमन पिक्चर्स मूवर्स के बैनर तले किया गया है, जिसके निर्माता अलक राय, भूपेंद्र साहू और प्रेम चंद्राकर हैं। निर्माताओं के अनुसार फिल्म की रिलीज से पांच दिन पूर्व फिल्म यूनिट और सभी कलाकारों की विस्तृत जानकारी आधिकारिक रूप से जारी की जाएगी। फिलहाल ट्रेलर लॉन्च के चलते मुख्य कलाकारों के नाम ही सार्वजनिक किए गए हैं।

फिल्म के प्रमोशन का जिम्मा स्पेशल रिपोर्टर एवं फिल्म प्रमोटर राकेश कुमार साहू, जागृति साहू और विकास यादव द्वारा संभाला जा रहा है, जो इस फिल्म को व्यापक स्तर पर दर्शकों तक पहुंचाने में जुटे हुए हैं।

गौरतलब है कि ‘माया देदे मायारू भाग-2’ एक पारिवारिक और भावनात्मक कहानी पर आधारित फिल्म है, जिससे दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी।