खनिजों के अवैध उत्खनन व परिवहन पर बड़ी कार्रवाई — 01 जेसीबी, 03 हाइवा सहित 14 वाहन जप्त

 कलेक्टर महोदय के निर्देश एवं उप संचालक महोदय के मार्गदर्शन में जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।












इसी क्रम में दिनांक 23.03.2026, 24.03.2026 एवं 25.03.2026 को खनिज अमले द्वारा काठकोनी, देवरीखुर्द, खम्हरिया, सकरी, निरतु, सेंदरी, मंगला, तुरकाडीह, लोखंडी, लोफण्डी, दर्रीघाट, लावर, जयरामनगर (कोटा), करही कच्छार एवं पहन्दा क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान निम्नलिखित कार्रवाई की गई:

खम्हरिया क्षेत्र से खनिज मिट्टी का अवैध उत्खनन करते हुए 01 जेसीबी एवं 01 ट्रैक्टर-ट्राली जप्त

सकरी क्षेत्र से खनिज मिट्टी/ईंट का अवैध परिवहन करते 02 ट्रैक्टर-ट्राली जप्त

जयरामनगर क्षेत्र से खनिज गिट्टी का अवैध परिवहन करते 03 हाइवा एवं 01 ट्रैक्टर-ट्राली जप्त

सेंदरी क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते 03 ट्रैक्टर-ट्राली जप्त

करही कच्छार क्षेत्र से 01 ट्रैक्टर-ट्राली जप्त

पहन्दा क्षेत्र से 01 ट्रैक्टर-ट्राली जप्त

लोफण्डी क्षेत्र से 01 ट्रैक्टर-ट्राली जप्त

इस प्रकार कुल 14 वाहनों को जप्त कर पुलिस थाना कोनी, कोटा, पुलिस सहायता केंद्र केंदा एवं जांच चौकी लावर की अभिरक्षा में रखा गया है।

खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार निरंतर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post