बस्तर। हिन्दू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर गारावंड कला के सरपंच एवं किसान कांग्रेस बस्तर के जिला अध्यक्ष दयाराम कश्यप ने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि हिन्दू नववर्ष भारतीय संस्कृति, परंपरा और नव ऊर्जा का प्रतीक है, वहीं चैत्र नवरात्रि मां दुर्गा की आराधना और शक्ति की उपासना का पावन पर्व है।
दयाराम कश्यप ने कहा कि यह पर्व हमें नई शुरुआत, सकारात्मक सोच और समाज में एकता व भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि इस अवसर पर आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम, शांति और सद्भाव के साथ इस त्योहार को मनाएं। साथ ही उन्होंने किसानों और ग्रामीणों के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि नया वर्ष सभी के जीवन में खुशहाली, उन्नति और समृद्धि लेकर आए।
उन्होंने आगे कहा कि मां दुर्गा की कृपा से हर घर में सुख-शांति बनी रहे और सभी के जीवन में सफलता का प्रकाश फैले। इस पावन अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के युवाओं से भी समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
अंत में दयाराम कश्यप ने पुनः सभी नागरिकों को हिन्दू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
