प्रेमा मिंज को भाटापारा नगर पालिका की जिम्मेदारी, जफ़र खान निलंबित

 बलौदाबाजार-भाटापारा , 31 मार्च 2026। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने आदेश जारी करते हुए अतिरिक्त तहसीलदार प्रेमा मिंज को नगर पालिका परिषद भाटापारा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

यह निर्णय नगर पालिका के कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने और विकास कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से लिया गया है। प्रेमा मिंज अब अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ नगर पालिका भाटापारा के प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी भी संभालेंगी।






गौरतलब है कि पूर्व मुख्य नगर पालिका अधिकारी जफ़र खान को वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में राज्य शासन द्वारा निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद नगर पालिका में प्रशासनिक कार्य प्रभावित न हों, इसके लिए तत्काल प्रभाव से यह अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

प्रशासन का मानना है कि प्रेमा मिंज के अनुभव और कार्यशैली से नगर पालिका भाटापारा में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post